चिलमा में दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

दुबौलिया, बस्ती। दुबौलिया के चिलमा बाजार के मैरिज हाल में भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विवाह मंडल प्रशिक्षण शिविर दुबौलिया मंडल का समापन हुआ।
प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए अनुरुध मिश्र (प्रेरक) ने भारत की वैचारिक मुख्य धारा के बारे में जानकारी दी।इन्द्रवास सिंह राज्य महिला आयोग की सदस्य ने भारत की सुरक्षा सामर्ध्य के साथ आत्म निर्भर भारत के बारे में लोगों को बताया। विनोद शुक्ला ने सोशल मीडिया के उपयोग के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राजभर, मंडल महामंत्री चंद्र प्रकाश शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष गंगेश सिंह, सेक्टर प्रमुख ऊंजी नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह,अंबरीश तिवारी, विश्वनाथ अग्रहरि, अंबिका सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गा चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
About The Author
दुबौलिया, बस्ती। दुबौलिया के चिलमा बाजार के मैरिज हाल में भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय…