चकदहा में ग्राम प्रधान राजेन्द्र उपाध्याय ने ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थलों को कराया सैनिटाइज

गायघाट बस्ती। रविवार को विकास खण्ड कुदरहा के ग्राम पंचायत चकदहा में ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय ने ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम चकदहा, खेमउपुर, सुभावपुर, धरमूपुर, पाल्हनपुर, तिनपेड़िया के सभी घरों सहित प्राथमिक विद्यालय चकदहा, सुभावपुर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकदहा, पापुलर ब्रिक फील्ड और अलशेख ब्रिक फील्ड चकदहा (सुभावपुर) के सभी आवास के अलावा चकदहा कस्बा के सभी दुकानों पर सेनिटाइजर का छिड़काव किया गया। सफाईकर्मी परमात्मा प्रसाद के नेतृत्व में सफाईकर्मी राम किशोर, रवीश चन्द, रियाज अली, किरन देवी, गीता गौड़, शारदा देवी ने कई टोली बनाकर ग्राम पंचायत के सभी सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया।
ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि सांसद हरीश द्विवेदी व विधायक रवि सोनकर के दिशा निर्देश पर पूर्व में ग्राम पंचायत के सभी लोगों को मास्क दिया जा चुका है। ग्राम पंचायत के सभी सार्वजनिक स्थलों को दो बार सैनिटाइज कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के सभी लोग सुरक्षा के दृष्टिकोण से लॉक डाउन का पालन करें और किसी भी काम को करने के लिए सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान दें। जनपद के बाहर से आने वाले लोगों को प्राथमिक विद्यालय में क्वॉरेंटाइन कराया गया है। ग्राम प्रधान ने ग्राम वासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचित करें। उन्होंने ग्राम वासियों का आह्वान किया कि अपने घर व आसपास की सफाई करते हुए पड़ोसियों को भी सफाई के लिए अवश्य प्रेरित करें।
About The Author
गायघाट बस्ती। रविवार को विकास खण्ड कुदरहा के ग्राम पंचायत चकदहा में ग्राम प्रधान राजेन्द्र…