गेंहू खरीद का पूरा नही हुआ लक्ष्य, किसानों को समय से नही मिला पैसा

कलवारी, बस्ती। दुबाैलिया के चिलमा बाजार गेंहू क्रय केन्द्र पर खरीद का लक्ष्य पूरा नही हो सका है। वही गेंहू बेचने के बाद भी पैसा मिलने में समय लग रहा है। जिससे किसान परेशान है। केन्द्र प्रभारी काशी प्रसाद ने बताया कि भुगतान करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द किसानों के खाते में भुगतान मिल जायेगा।
किसानों के गेंहू की खरीद के लिए क्रय विक्रम का केन्द्र बनाया गया है। केन्द्र पर अभी तक चार हजार कुण्टल की खरीद हो सकी है। केन्द्र प्रभारी काशी प्रसाद ने बताया कि पांच हजार कुण्टल गेंहू खरीद का लक्ष्य दिया गया है। अभी लक्ष्य पूरा नही हुआ है। गेंहू बेचने वाले किसानों को गेंहू का समर्थन मूल्य समय से नही मिल पा रहा है। इस बारे में पूँछे जाने पर केन्द्र प्रभारी काशी प्रसाद ने बताया कि गेंहू के खरीद के बाद भुगतान की प्रकिया जारी है। जल्द ही किसानों के खाते में धनराशि पहुंच जायेगी।
About The Author
कलवारी, बस्ती। दुबाैलिया के चिलमा बाजार गेंहू क्रय केन्द्र पर खरीद का लक्ष्य पूरा नही…