गायघाट में प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने बालिकाओं को मिशन नारी शक्ति व यातायात माह की दी विस्तृत जानकारी
कुदरहा, बस्ती। शुक्रवार को कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट कस्बा स्थित धनपति देवी आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में सरकार की मंशा को दृष्टिगत रखते हुए मिशन शक्ति व यातायात माह के अवसर पर कलवारी थाने के नवागत प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने उपस्थित बालिकाओं को मिशन नारी शक्ति और यातायात के नियमों को विस्तारपूर्वक समझाया।
विद्यालय की बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने कहा कि कुछ लोग सड़क पर शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं। शराब पीने से उत्तेजना बढ़ जाती है। जिससे मार्ग दुर्घटना बढ़ रही है। घर से स्कूल और स्कूल से घर जाते समय अपने तरफ़ कतार बद्ध होकर ही चलें। साथ ही सड़क पार करते समय दाएं बाएं देखकर ही मुड़े जिससे दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा जा सकता है। मिशन नारी शक्ति के तहत बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी प्रकार की छेड़छाड़, गलत गतिविधि करने वाले की सूचना तत्काल डायल 1090, 1098, 1076 व 112 नम्बर पर काल करें। और कहा कि हर थाने पर महिला हेल्पडेस्क बनाई गई है। जिस पर दो महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। आप सब अपनी समस्या निडर होकर बता सकती हैं। क्षेत्र में 24 घंटे डायल 112 घूमती रहती है। इस पर समस्या होने पर कॉल करके जानकारी दे सकती हैं। नाम पता गोपनीय रखा जाता है।
बालिकाओं को प्रधानाचार्य हरिहर प्रसाद शुक्ल, उप प्रधानाचार्य नीलम द्विवेदी, गुरुदेव निगम व अनिल श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।
About The Author
कुदरहा, बस्ती। शुक्रवार को कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट कस्बा स्थित धनपति देवी आदर्श बालिका…