गायघाट क्षेत्र में पानी में डूबने से हुई आठ वर्षीय बालक की मौत
On

कलवारी, बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में बंधे के नीचे स्थित खाई में डूबने से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बच्चे की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के रुदउपुर गांव निवासी रामकेश का आठ वर्षीय पुत्र आर्यन रोजाना की तरह दोपहर बारह बजे बंधे पर खेलने गया था। शाम करीब पांच बजे तक घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए। परिजन सहित अन्य लोग बच्चे को खोजने में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद न मिलने पर लोग बंधे की तरफ गए। बंधे के पास पहुंचने पर देखा कि आर्यन पानी में उतरा रहा है। पानी से बाहर निकलने के बाद लोगों ने देखा कि आर्यन के प्राण पखेरू उड़ चुके हैं। मृतक आर्यन के पिता रामकेश मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं।
Tags:
About The Author
कलवारी, बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में बंधे के नीचे स्थित खाई में…
Related Posts
Latest News
25 Apr 2024 07:12:34
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...