खाना बनाते समय ईट की दिवाल गिरने से महिला घायल, इलाज के दौरान मौत
On

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव मे खाना बनाते समय अचानक दीवाल गिरने से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।परिजन इलाज के लिए अयोध्या श्रीराम अस्पताल ले गये जहा पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पकड़ी बख्तावर गांव निवासी काशी राम यादव की पैंतालीस वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी रविवार की सुबह खाना बना रही थी। की अचानक ईट की दीवाल उर्मिला देवी के ऊपर गिर गई। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन मे परिजन महिला को इलाज के लिए अयोध्या श्रीराम अस्पताल ले गये। जहा पर दोपहर बाद महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।महिला की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Tags:
About The Author
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव मे खाना बनाते समय अचानक दीवाल गिरने से…
Related Posts
Latest News
25 Apr 2024 07:12:34
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...