क्लीन विलेज ग्रीन विलेज अभियान के तहत स्वच्छ होगा गांव
कप्तानगंज, बस्ती! गांधी जयंती के उपलक्ष में क्लीन विलेज ग्रीन विलेज अभियान के तहत गांव को स्वच्छ बनाने की मुहिम कप्तानगंज में मंगलवार को शुरू हुई। जो 9 दिवसीय गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगी। जिससे महात्मागांधी जयन्ती से पूर्व गांव की हर गलियां चमकाने का प्रयास है। इस मुहिम से सफाई कर्मचारियों में भले ही हलचल हो परन्तु प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट/ बीडीओ द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की हर तरफ सराहना हो रही है।
गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए भले ही सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है लेकिन गांव में लंबे अरसे से गंदगी का अंबार दिख रहा है। नवागत प्रशिछु मजिस्ट्रेट/ प्रभारी बीडियो कप्तानगंज विनय सिंह ने गांव को स्वच्छ बनाने के लिए प्रधानों के सहयोग से न्याय पंचायत बार गांवों का रोस्टर तैयार कराकर गांवो को महात्मागांधी जयन्ती से पूर्व गांवों को स्वच्छ कराने के उद्देश्य से क्लीन विलेज ग्रीन विलेज अभियान की रूप रेखा तैयार की। जिसमें न्याय पंचायत वार गांव में सफाई कर्मियों को लगाकर गांव में सफाई की शुरुआत मंगलवार को कप्तानगंज न्याय पंचायत के रतास से की गई। जो प्रतिदिन 6 ग्राम पंचायत में चलेगी। इसकी मॉनिटरिंग खुद प्रशिछु मजिस्ट्रेट/ बीडीओ कप्तानगंज विनय सिंह करते दिखे। और क्लीन विलेज अभियान की हकीकत जानने रतास कप्तानगंज, दुधौरा, बिहरा, महुआ मिश्र, अच्छतपुर , महुआ लखनपुर पहुंचे जहां सचिव की देख देख मे दर्जनो की संख्या में सफाई कर्मचारी रोस्टर में सामिल उक्त ग्राम पंचायत मे साफ सफाई में जुटे रहे।
प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट/बीडीओ कप्तानगंज विनय कुमार सिंह ने बताया कि महात्मागांधी जयन्ती से पूर्व ही गांव को क्लीन विलेज ग्रीन विलेज मे सामिल कर साफ़ सफाई कराई जा रही है जो 9 दिन चलेगी। प्रत्येक दिन 6 ग्राम पंचायतों को सामिल किया गया है।जिसमें न्याय पंचायत बार सफाई कर्मी लगाए गए हैं। मुहीम के नोडल एडीओ कोआपरेटिव मृत्युंजय सिंह को बनाया गया।
About The Author
कप्तानगंज, बस्ती! गांधी जयंती के उपलक्ष में क्लीन विलेज ग्रीन विलेज अभियान के तहत गांव…