कोरोना संक्रमण काल में पत्रकारों की भूमिका सराहनीय : डॉ दीपक सिंह

कलवारी, बस्ती। होम्योपैथी चिकित्सा विकास महासंघ के राष्ट्रीय सचिव व आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ दीपक सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश कुमार ओझा, शिव कुमार चौधरी व श्रीकान्त मिश्र को प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए कोरोना कर्मवीर राष्टवीर सम्मान से पुरस्कृत किया।
सम्मान समारोह में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुए डॉ दीपक सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस की भयावहता के बीच सम्पूर्ण लाकडाउन के शुरुआती दिनों से ही अपने व परिवार की परवाह किए बिना कोरोनावायरस से बचाव हेतु आम जनमानस को जागरूक करने, सरकार की मंशा व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व क्षेत्र के लोगों की जन समस्याओं को समाचार पत्र के माध्यम से प्रकाशित कर समाधान दिलाए जाने जैसे उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पत्रकार बंधुओं को पुरस्कृत किया गया। सरकार द्वारा अन्य लोगों की तरह जन सरोकार से जुड़े पत्रकार भाइयों को भी आर्थिक सहयोग कर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता प्रेम प्रकाश चौधरी, विनोद चौधरी, सुधाकर विनोद गुप्ता, असफाक अहमद, राम जियावन, पप्पू, धर्मराज गुप्ता, मालती देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
About The Author
कलवारी, बस्ती। होम्योपैथी चिकित्सा विकास महासंघ के राष्ट्रीय सचिव व आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत के…