कुदरहा में किसान जागृति दिवस के रूप में मनाया गया चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जन्मदिन

कुदरहा, बस्ती। जिले के कुदरहा ब्लॉक मुख्यालय के सामने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में भारतीय किसान यूनियन नें चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म दिन किसान जागृति दिवस के रूप में मनाया। बता दें मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसान जागृति दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल संघठन मंत्री बस्ती मंडल राम नवल किसान ने महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।
इस दौरान राम नवल किसान ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि टिकैत जी किसानों के मशीहा थे। वे किसान की हर समस्या के लिए लड़ाई लड़ते थे और किसानों का हक दिलाने का काम करते थे। किसानों के लिए वे सब कुछ त्याग कर जीवनपर्यंत लड़ाई लड़ने का काम किये। उन्होंने कार्यकर्ताओं व किसानों से चौदह अक्टूबर को होने वाली महापंचायत में विकास भवन पहुंचने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष फूलचंद्र शर्मा ने किया।
मौके पर फूलचंद्र चौधरी, राधेश्याम गौड़, अब्दुल कलाम, लवकुश पाल,राम तिलक भारती, अनिल कुमार, संतराम, शोहरता देवी, उषा देवी, सुग्रीम, शैलेश पाल, राम गोपाल, राम जगत चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
About The Author
कुदरहा, बस्ती। जिले के कुदरहा ब्लॉक मुख्यालय के सामने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में…