किसान गोष्ठी में उन्नति खेती के लिए हुई कार्यशाला दी विभिन्न प्रकार की जानकारी

-ब्लॉक के किसानों ने किया प्रतिभाग
दुबौलिया, वस्ती। दुबौलिया ब्लॉक मुख्यालय पर किसान गोष्ठी /फील्ड ई कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पराली जलाने से होने वाले नुकसान एवं उन्नति खेती के लिए तकनीकि जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का शुभारम्भ उप परियोजना निदेशक आत्मा शेख नूरद्दीन ने किया।
प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए दिवाकर मणि एडीओ एजी ने कहा कि किसान तकनीकि विधि से खेती कर अच्छी उपज प्राप्त कर सकते है। पराली जलने से उससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा पराली जलाने पर दण्ड प्रकिया के तहत कार्रवाही की जा रही है। गोदाम प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि गेंहू सरसों, चना का बीज उपलब्ध है। किसान समय से उठान कर बुआई कर सकते है। लाइन सोईग से कम लागत में अधिक पैदावार मिल सकती है।
महेश्वरी प्रसाद मिश्र बीटीएम ने सूक्ष्म पोषक तत्वों एवं गोबर कम्पोस्ट खाद, केचुए की खाद एवं हरी खाद के बारे में जानकारी देते हुए रासायनिक खाद का प्रयोग कम करने की सलाह दी। प्रगतिशील किसान राजेन्द्र सिंह ने तकनीकि खेती एवं अधिक पैदावार के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण को जीतेन्द्र कुमार , संजय एटीएम ने भी संवोधित किया।
प्रशिक्षण में हरि प्रसाद सिंह,चन्द्र प्रकाश शुक्ल,संतोष सिंह,दीनानाथ,सुनीता देवी,इन्द्रावती देवी, सोनू सिंह सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
About The Author
-ब्लॉक के किसानों ने किया प्रतिभाग दुबौलिया, वस्ती। दुबौलिया ब्लॉक मुख्यालय पर…