किशोरी के साथ किया दुष्कर्म ,मुकदमा दर्ज

बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर की छत पर सो रहे किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। गौर पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री 15 जून की रात में छत पर सोई हुई थी इसी बीच उसी के गांव के ही एक उसके छत पर चढ गया व दुष्कर्म करने लगाI जब उसकी पुत्री शोर मचाई तो वह भाग गया बाद में उसने आपबीती बताया तो पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई ।उसकी पुत्री ने बताया कि वह एक बार उसके साथ दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार -बार उसके साथ दुष्कर्म कर है।मामले में गौर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 376 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को गुरुवार को हलुवा बाजार से गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
About The Author
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर की छत पर सो रहे किशोरी…