किशुनपुर गांव में भजन गायिका सोनी ने गीतों के माध्यम से बांधी समा

-भजन गायिका ने शानदार प्रस्तुती कर बटोरी वाहवाही
-भक्तिगीतों पर रात भर झूमते रहे लोग
– भारी संख्या में लोग रहे मौजूद
दुबौलिया, बस्ती। विकास खंड दुबौलिया क्षेत्र के किशनपुर गांव में चल रही सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का समापन गुरुवार को हो गया। भजन गायिका सोनी ने शानदार भजन को प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। रात भर लोग भक्ती गीतों पर झूमते नजर आये।
बताते चलें सात दिन तक चले भागवत कथा के आठवें दिन शुक्रवार को हवन यज तथा विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ।आसपास के तमाम गांव के लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।समापन पर हवन यज्ञ के साथ भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भजन गायिका सोनी ने भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुती कर समा बांध दी। इस दौरान कई महिलाएं कृष्ण भजन सुनते हुए भावविभोर होकर थिरकने पर मजबूर हो गई।
ग्रामीणों ने हवन में आहुति डालकर विश्व शांति की प्रार्थना की।दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजित कार्यक्रम में प्रसाद वितरण के दौरान कथावाचक पं.राम नयन तिवारी ने प्रसाद का महत्व समझाया।उन्होने कहा कि हमें सदैव ध्यान रखना चाहिए कि हम किसी भी कथा के बाद भगवान का प्रसाद अवश्य ग्रहण करें।इस मौके पर भजन गायिका सोनी कश्यप व आर्गन वादक मधुबन की टीम ने भजन कीर्तन कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।मुख्य यजमान रामभेज यादव ने लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ब्रह्मदेव यादव देवा, सपा जिला सचिव कवीद्र चौधरी (अतुल), पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, विधान सभा अध्यक्ष कप्तानगंज रनबहादुर यादव, सिद्धार्थ सिंह पूर्व आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष, सपा नेता प्रमोद यादव, विनोद चौधरी जिला पंचायत सदस्य कप्तानगंज, प्रदीप यादव (मुलायम) भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य दुबौलिया, जगदीश यादव मंडल अध्यक्ष, शिव पूजन चौधरी पूर्व प्रधान, महेन्द्र यादव ग्राम प्रधान, सुभाष चन्द्र यादव, राम उजागिर चौधरी पूर्व प्रधान,आज्ञाराम चौधरी पूर्व प्रधान, वृजनाथ यादव, राजेश यादव एडवोकेट, रामपाल चौधरी, मंशाराम कन्नौजिया, डॉ अजय यादव,ओमप्रकाश,श्रवण कुमार,नंदकिशोर,अश्वनी उपाध्याय,सुजीत यादव,धर्मेन्द्र उर्फ़ मन्नू यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
About The Author
-भजन गायिका ने शानदार प्रस्तुती कर बटोरी वाहवाही -भक्तिगीतों पर रात भर झूमते रहे लोग…