कसौधन महासभा के जिलाध्यक्ष रहे पवन कसौधन का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

कप्तानगंज,बस्ती।।कसौधन महासभा के जिलाध्यक्ष पवन कसौधन को कसौधन महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर व्यापारियों में बड़ा हर्ष है। प्रदेश अध्यक्ष बने पवन कसौधन का बस्ती में प्रथम आगमन पर कसौधन महासभा के पदाधिकारियों ने चौराहे चौराहे पर स्वागत किया।
बताते चले कि पवन कसौधन पूर्व में भाजपा जिलाध्यक्ष के पद रह चुके है व मौके पर वह कसौधन महासभा के जिलाध्यक्ष भी है।उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर कसौधन परिवार व व्यापारी वर्ग के लोगों में बड़ी प्रसन्नता है। प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौधन का अयोध्या,विक्रमजोत,छावनी, हरैया,महराजगंज व कप्तानगंज चौराहे पर भव्य स्वागत हुआ।
इस मौके पर जगदीश प्रसाद कसौधन,भुवनेश्वर प्रसाद कसौधन,हजारीलाल कसौधन,चिरौंजीलाल कसौधन,शिवशंकर कसौधन,अजय कसौधन, पवन कसौधन,धीरज कसौधन,अमन कसौधन सहित अन्य लोगों ने माला पहनाकर कप्तानगंज चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौधन का स्वागत किया।
About The Author
कप्तानगंज,बस्ती।।कसौधन महासभा के जिलाध्यक्ष पवन कसौधन को कसौधन महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने…