कलाकारों ने पुष्प वाटिका, धनुष यज्ञ व परशुराम- लक्ष्मण संवाद का मंचन कर मोहामन
दुबौलिया बस्ती। दुबाैलिया आदर्श रामलीला समिति खुशहालगंज में रामलीला मंचन के तीसरे दिवस पर पुष्प वाटिका, धनुष यज्ञ व परशुराम- लक्ष्मण संवाद का मंचन कर कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया।
कलाकारों ने राम लीला में दिखाया कि मुनि विश्वामित्र के साथ भगवान राम व लक्ष्मण जनकपुर पंहुचते है। जहां पर पुष्प वाटिका में भगवान राम व सीता जी का मिलन होता है। कलाकारों ने आगे दिखाया धनुष यज्ञ में भगवान राम लक्ष्मण मुनि विश्वामित्र के साथ पहुंचे। देश -देश के राजाओं ने शिव धनुष को हिला तक नही सके। विश्वामित्र जी आज्ञा लेकर भगवान राम ने धनुष का भंजन करते ही पूरा पांडाल भगवान के जयकार से गूंज उठा।
कलाकारों ने आगे दिखाया कि धनुष भंजन होने के बाद परशुराम जी जनकपुर पहुंचे जहां लक्ष्मण व परशुराम जी का संवाद हुआ। इसके बाद भगवान राम ने परशुराम जी के धनुष पर चाप चढ़ाकर उनके शंका का सामाधान कर दिया। इस मौके पर इन्द्र नाथ सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजयशंकर सिंह , संचालक अमरबहादुर सिंह, चन्द्र भान सिंह, श्रीश सिंह, जीत बहादुर सिंह , हरीराम सिंह, अमर पाल सिंह, राहुल, वीरेंद्र पाल सिंह मुन्ना शुक्लाआदि मौजूद रहे।
About The Author
दुबौलिया बस्ती। दुबाैलिया आदर्श रामलीला समिति खुशहालगंज में रामलीला मंचन के तीसरे दिवस पर…