कलवारी पोस्ट ऑफिस में सेवानिवृत कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
कलवारी, बस्ती। बस्ती जिले के उप डाकघर कलवारी मे बुद्धवार को दो कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित विदाई कार्यक्रम में सहकर्मियों नें सेवानिवृत कर्मचारियों को अंग वस्त्र भेट करते हुए भावभीनी विदाई दी।
कलवारी डाकघर के उपडाक पाल मनोज कुमार ने सेवानिवृत उमरिया पोस्टमास्टर विशेश्वर नाथ मिश्रा व उप डाकघर कलवारी के पोस्टमैन रामपाल चौधरी को अंग वस्त्र व रामचरित मानस देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी।
इस दौरान मनोज कुमार नें सेवानिवृत कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है। सरकारी सेवा में भी स्थानान्तरण और सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। सेवानिवृत कर्मचारीयों को शेष जीवन के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई कार्यक्रम मे मुख्य रुप से हनुमंत पाण्डेय, अवनीश श्रीवास्तव, शारदा पाण्डेय, पवन कुमार उपाध्याय, वृज बिहारी दूबे, भीमसेन सिंह, इन्द्रजीत चौधरी, अमर लाल श्रीवास्तव, दीनदयाल, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
About The Author
कलवारी, बस्ती। बस्ती जिले के उप डाकघर कलवारी मे बुद्धवार को दो कर्मचारियों के सेवानिवृत्त…