कप्तानगंज ब्लॉक मुख्यालय पर बीएलओ का हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण

कप्तानगंज बस्ती। विकास खण्ड कप्तानगंज के सभागार में 63 ग्राम पंचायतों के बीएलओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए दिया गया। 01 अक्टूॅबर से 12 नवम्बर तक घर-घर जाकर बीएलओ सूची के सत्यापन करेगे। बीएलओं में स्टेशनरी का वितरण किया गया।
प्रशिक्षण में तहसीलदार चंद्र भूषण प्रताप ने
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्ष के बारे में विस्तार रूप से जानकारी देते हुए कहा वोटर लिस्ट का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। उन्होने कहा 01 अक्टूॅवर से 12 नवम्बर तक घर-घर जाकर बीएलओ सूची के सत्यापन करेंगे। पात्र व्यक्ति 01 अक्टूॅबर से 05 नवम्बर तक आनलाईन मतदाता सूची का फार्म भर सकेंगे।
आनलाईन प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों की जाॅच बीएलओ घर-घर जाकर 06 से 12 नवम्बर तक करेंगे। 13 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक मतदाता सूची की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार की जायेगी। इसका प्रकाशन 06 दिसम्बर को किया जायेगा। 06 से 12 दिसम्बर तक प्रकाशित मतदाता सूची का लोग निरीक्षण कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि 06 से 12 दिसम्बर तक मतदाता सूची के बारे में दावें एवं आपत्तिया प्राप्त की जायेगी। 13 से 19 दिसम्बर तक दावें एंव आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा। उसके उपरान्त 28 दिसम्बर तक पूरक सूची की पाण्डुलिपि तैयार की जायेगी। 29 दिसम्बर को मतदाता सूची का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा।
प्रशिक्षण में शिव यज्ञ, राम कल्प, चन्द्रलेखा वर्मा, हरीश मौर्य, उषा गुप्ता, संगीता,बलराम, महेन्द्र कुमार सहित लोग मौजूद रहे।
About The Author
कप्तानगंज बस्ती। विकास खण्ड कप्तानगंज के सभागार में 63 ग्राम पंचायतों के बीएलओं को…