कप्तानगंज क्षेत्र की आरती ने मशरूम उत्पादन कर बदली तस्वीर, आठ लोगों दी रोजगार

कप्तानगंज बस्ती। कप्तानगंज के रानीपुर की रहने वाली आरती ने स्वयं सहायता समूह से मशरूम उत्पादन करना सीखा और पूंजी एकत्र कर उसका प्लांट लगाया। आठ छतरियों के माध्यम से मशरूम उत्पादन करना शुरू किया तो पांच से छह लाख रुपये छमाही की आमदनी होने लगी। आरती ने आठ लोगों को रोजगार दे रखा है, जिन्हें प्रति माह तकरीबन 10-12 हजार रुपये महीना वेतन दे रही हैं। पति लालता प्रसाद भी उनकी मदद करते हैं।
आरती देवी ने बताया कि पहले गांव में लोग मशरूम की खेती करते थे। स्वयं सहायता समूह से प्रेरित होकर मशरूम की खेती को करना सीखा। अच्छी अमली का सपना सजोए इस वर्ष परिवार वालों की मदद से 8 छप्पर मशरुम की खेती कर रही हूं। जिसमें 4 छप्पर(छतरी) में इसी हफ्ते फसल आनी शुरू हो जाएगी। आरती ने बताया कि वह पढ़ी-लिखी नहीं है।
आरती दो बीघे में मशरूम की खेती कर रही है। 8 मजदूर इस समय काम कर रहे हैं। जिन्हें 300 प्रतिदिन दिहाड़ी दी जाती है। सितंबर माह में शुरुआत हुआ था और 4 छप्पर ( छतरी) मे अक्टूबर माह में बीज डाले गए हैं। जिसमें नवंबर माह के दूसरे सप्ताह से फसल आनी शुरू हो जाएगी।
चार छप्पर में रोपित के किए गए बीजों से मार्च तक मशरूम का फसल निकलेगा। चार अन्य छप्पर में नवंबर के अंतिम सप्ताह में बीज डाले जाएंगे। जिनसे जनवरी महीने में फसल निकलने लगेगा। आठ छप्पर में तकरीबन आठ लाख की लागत लगी है। आरती देवी ने बताया कि 3 बच्चे भी हैं और वह गृहणी हैं बच्चों के देखभाल के साथ वह मशरूम की खेती का भी देखभाल कर रही हैं जिसमें उनका परिवार पूरा साथ दे रहा है।
About The Author
कप्तानगंज बस्ती। कप्तानगंज के रानीपुर की रहने वाली आरती ने स्वयं सहायता समूह से…