कप्तानगंज के युवाओं को दोपहर बाद मिलेगा मिनी स्टेडियम के सौगात

–— नवनिर्मित मिनी स्टेडियम खेल मैदान का शनिवार की दोपहर जिलाधिकारी के हाथों का शुभारंभ
— कप्तानगंज विकासखंड का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है मिनी स्टेडियम
कप्तानगंज बस्ती, कप्तानगंज इलाके के युवाओं को मिनी स्टेडियम का सपना आज पूरा होने जा रहा है जिसकी तैयारियां पूरी हो जुकी है। और दोपहर बाद जिला अधिकारी बस्ती के हाथों मिनी स्टेडियम खेल मैदान का उद्घाटन होना सुनिश्चित है।जिसे जिम्मेदार कप्तानगंज विकासखंड का ड्रीम प्रोजेक्ट मानकर कोई कमियां ना रह जाए उसे अंतिम रूप देने में जुटे दिखे। उक्त मिनी स्टेडियम जिले ही नहीं पड़ोस के जनपदों में बन रहे खेल मैदान मे रोल मॉडल साबित होगा।जिसका लाभ इलाके के हजारों युवाओं को मिलेगा जिससे निकल कर सेना सहित अन्य विभागों में कामयाबी हासिल करेंगे।
शासन की ओर से ग्रामीण अंचल में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य जनपद के प्रत्येक विकासखंड में 2 ग्राम पंचायतों का चयन खेल मैदान के रूप में हुआ था। जिसमें कप्तानगंज का बिहरा ग्राम पंचायत भी शामिल था। उच्चाधिकारियों की देखरेख में चयनित ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान का निर्माण शुरू हुआ जिसमें कप्तानगंज विकासखंड का बिहरा का नाम भी शामिल था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र चौधरी व सचिव शेषराम दिवाकर के पहल पर राजस्व विभाग की ओर से औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहार बाजार के बगल 14 बीघे से अधिक सरकारी जमीन का चिन्हांकन खेल मैदान के लिए हुआ। और प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट/प्रभारी खंड विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की देखरेख में खेल मैदान बनने की तैयारी शुरू हुई। जिसे जिम्मेदार कप्तानगंज विकास खण्ड का ड्रीम प्रोजेक्ट मानकर चल रहे थे।जो तकरीबन 18 से 20 लाख रुपए लागत से बनकर तैयार हो चुका है। शुक्रवार को जिम्मेदार मिनी स्टेडियम को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। स्टेडियम के चारों तरफ सैकड़ों की संख्या में पेड़ भी लगाए जा रहे थे। प्रभारी वीडियो मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया।श्री सिंह ने बताया दोपहर 12:00 बजे बिहरा मिनी स्टेडियम का उद्घाटन जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी के हाथों संपन्न होगा।
About The Author
–— नवनिर्मित मिनी स्टेडियम खेल मैदान का शनिवार की दोपहर जिलाधिकारी के हाथों का शुभारंभ…