कन्या राशि वालों का मन थोड़ा रहेगा परेशान, वृश्चिक राशि के जातकों को मिल सकती है नौकरी में तरक्की, जानें अन्य राशियों का हाल

पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
संपर्क सूत्र नंबर.9628203064.8948895542
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। सिंह राशि में चंद्रमा विराजमान हैं। कन्या राशि में शुक्र हैं। तुला में सूर्य और बुध हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। धनु राशि में गुरु हैं। मकर राशि में शनि हैं। मीन राशि में मंगल वक्री होकर चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं कही जाएगी क्योंकि शुक्र और सूर्य नीच के हैं और मंगल वक्री हैं। यह अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी। थोड़ा सा संभाल कर रखा है गुरु और शनि ने स्वग्रही होकर।
राशिफल–
मेष-मिलाजुला परिणाम रहेगा। एक तरफ बहुत हिम्मत से काम लेंगे। दूसरी तरफ इमोशनल भी बनेंगे। प्रेम में एक-दूसरे को संभालेंगे और चिड़चिड़े भी बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम,व्यापार सारी चीजें बिल्कुल ठीक चल रही हैं आपकी। गृहकलह से बचें। आपस में कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है जिससे आपको बचना चाहिए। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन-स्वास्थ्य में सुधार है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में न उलझें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ अच्छा होने वाला है। सूर्यदेव को जल दें।
कर्क-स्थिति रही है। लेकिन अभी आपको भावुकता और अक्रामकता पर काबू रखना चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में न उलझें। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर चलने लगा है। लाल वस्तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।
सिंह-अच्छी स्थिति कही जाएगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। धन का आवक बना हुआ है। प्रेम की स्थिति भी पहले से बेहतर दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल देते रहें।
कन्या-थोड़ा मन परेशान रहेगा। चिंतित बने रहेंगे। सकारात्मक उर्जा का संचार भी होगा। मिलाजुला फल रहेगा। स्वास्थ्य,प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। तांबे की कोई वस्तु किसी को दान करें।
तुला-योजनाएं फलीभूत होंगी। आर्थिक क्रिया करेंगे। सम्पन्नता की ओर बढ़ेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार सही चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण समय हो जाएगा। रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। बस स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार भी अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
धनु-शाम से थोड़ा सा बेहतर समय आने लगेगा। प्रतिकूल परिस्थितियां अनुकूलता की ओर जाएंगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल दें।
मकर-परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। बहुत परेशान न हों। भाग्यवश कोई काम बनेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार मध्यम यानी थोड़ा डिस्टर्ब होने वाली परिस्थितियों के साथ आगे बढ़ रहे हैं आप। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। शाम से परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल होंगी। नियंत्रित होकर काम करें। स्वास्थ्य अच्छा फिर भी थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। व्यापार ठीक है। प्रेम भी ठीक चलेगा। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। हरी वस्तु का दान करें।
?श्री गणेशाय नम:?
? दैनिक पंचांग ?
☀ 11 – Nov – 2020
☀बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
? तिथि एकादशी 24:43:10
? नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी 28:25:46
? करण :
बव 14:08:10
बालव 24:43:10
? पक्ष कृष्ण
? योग वैधृति 19:26:03
? वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
? सूर्योदय 06:40:57
? चन्द्रोदय 27:07:59
? चन्द्र राशि सिंह – 12:01:03 तक
? सूर्यास्त 17:29:11
? चन्द्रास्त 15:03:00
? ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
? शक सम्वत 1942 शार्वरी
? कलि सम्वत 5122
? दिन काल 10:48:13
? विक्रम सम्वत 2077
? मास अमांत आश्विन
? मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
? अभिजित कोई नहीं
☀ अशुभ समय
? दुष्टमुहूर्त 11:43:27 – 12:26:40
? कंटक 16:02:45 – 16:45:58
? यमघण्ट 08:50:35 – 09:33:48
? राहु काल 12:05:04 – 13:26:05
? कुलिक 11:43:27 – 12:26:40
? कालवेला या अर्द्धयाम 07:24:09 – 08:07:22
? यमगण्ड 08:01:58 – 09:23:00
? गुलिक काल 10:44:02 – 12:05:04
☀ दिशा शूल
? दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
? भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
? मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
About The Author
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश संपर्क सूत्र नंबर.9628203064.8948895542 ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ…