कंप्यूटर कक्ष का इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र एवं राजेंद्र प्रसाद गौड सदस्य अनुसूचित जनजाति ने कमरे का किया लोकार्पण

पौध रोपड़ के हवन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
दुबौलिया बस्ती, दुबौलिया विकास खण्ड के एबीएस कॉन्वेंट स्कूल बरसाव मे रविवार को कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन मुख्य अतिथि रहे इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र एवं राजेंद्र प्रसाद गौड सदस्य अनुसूचित जनजाति ने कमरे का लोकार्पण कर किया।साथ ही पौधारोपण एंव हवन का आयोजन हुआ। जिसमें सामाजिक कार्यों के विद्यालय प्रबंधक अशोक कुमार तिवारी की ओर से जमीन भी दान की गई।
पर्यावरण संरक्षण एवं जल संचयन महाअभियान के तहत रविवार को दुबौलिया के एबीएस कॉन्वेंट स्कूल पर पौधारोपण संकल्प अभियान का कार्यक्रम रखा गया।जिसमे उपस्थित लोगों ने सपथ लिया कि वृक्षों की रक्षा करेंगे और खुद वृक्षारोपण करते हुए लोगों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक करेंगे। विगत वर्ष 2019/20 मे पौधारोपण महा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि रहे इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि पौधे मानव के लिए पुत्र से अधिक उपयोगी है। हमें पौधो को नष्ट करने के बजाय उनकी रक्षा के लिए हमें संकल्प लेना चाहिए। अनुसूचित जनजाति के सदस्य राजेंद्र गौड़ ने कहा कि बेटे के जन्मदिन का उत्सव पौधे रोपित कर मनाना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण एवं जल संचयन अभियान शपथ ग्रहण से पूर्व विद्यालय के नवनिर्मित कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया गया साथ है विद्यालय परिसर में पौधे रोपित किए गए। कम्यूटर कक्ष का लोकापर्ण होने से बच्चों को सीखने का मौका मिल सकेगा। पढ़ाई के साथ कम्यूटर के बारे में जानकारी भी आवश्यक है। पढ़ाई के दौर में कम्यूटर की शिक्षा आवश्यक है। इससे बच्चों को पढ़ाई करने में मदद मिल सकेगी।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक व मौजूद अतिथियों ने हवन यज्ञ कर सामाजिक कार्यों में उपयोग आने के लिए एक बीघे जमीन भी दान करने की घोषणा की।कार्यक्रम के आयोजक अशोक कुमार तिवारी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद ओझा, देशराज सिंह चंद्रभान शुक्ल, प्रदीप तिवारी, शैलेंद्र सिंह,रामस्वरूप शुक्ला, राजेश राजभर श्री राम भारती, शिवम त्रिपाठी, हर्षित चतुर्वेदी, राना ओझा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
About The Author
पौध रोपड़ के हवन कार्यक्रम का हुआ आयोजन दुबौलिया बस्ती, दुबौलिया विकास खण्ड के एबीएस…