ओझागंज में भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कप्तानगंज बस्ती, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझा गंज कोटिया मार्ग पर चोरों ने रविवार की दोपहर एक सुनसान घर को निशाना बना दिया और घर में रखा लाखों रुपए के जेवरात और 80 हजार नकदी उड़ा ले गए। दिनदहाड़े चोरी की सूचना पुलिस महकमे में हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर कप्तानगंज पुलिस के अलावा सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह, डांग स्क्वाट और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है बताया जाता है ओझा गंज गांव के वेद प्रकाश उजागर कस्बे से दक्षिण कोटिया रोड पर रोड मकान बनवा रखे हैं। घर में वेद प्रकाश तिवारी के अलावा उनका बेटा अरविंद और बहू रहती है। बताया जाता है कि वेद प्रकाश ओझा गंज कस्बे में एक छोटी सी दुकान करते हैं। 17 सितंबर को बहू भी मायके चली गई है। वेद प्रकाश तिवारी रविवार की सुबह दुकान पर चले गए थे। 11:00 बजे के करीब घर के दरवाजे में ताला लगाकर बेटा अरविंद भी दुकान पर चला गया। घर पर कोई नहीं था। बेटा 12:00 बजे के करीब जब घर लौटा और गेट का ताला तोड़कर अंदर गया तो दरवाजा खुला हुआ था और कुछ ही दूर पर ताला भी टूटा पड़ा था अंदर का नजारा देखा तो सभी कमरों के दरवाजे के ताले टूटे थे। और सामान बिखरा हुआ था। अरविंद तिवारी ने चोरी की सूचना अपने पिता के अलावा कप्तानगंज पुलिस को दी सूचना पर थानाध्यक्ष कप्तानगंज विकास यादव अपनी टीम के साथ मौके पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए। दिनदहाड़े हुई चोरी की सूचना पुलिस महकमे में हुई तो हड़कंप मच गया मौके पर सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह के अलावा डाग स्क्वायड टीम और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। और जांच-पड़ताल में जुट गई। सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है मौके पर डाग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम मौजूद है जल्द ही हर पहलू साफ हो जाएगा।
About The Author
कप्तानगंज बस्ती, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझा गंज कोटिया मार्ग पर चोरों ने रविवार की…