एसआरजी तथा ए आर पी द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय मैथ्स ओलंपियाड ऑनलाइन प्रतियोगिता संपन्न

बस्ती। जनपद स्तरीय मैथ्स ओलंपियाड ऑनलाइन प्रतियोगिता में मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आयोजक मंडल एसआरजी आशीष कुमार श्रीवास्तव , डॉ सर्वेष्ट मिश्रा, अंगद पांडेय तथा गणित के ए आर पी अनिल पांडेय, अजीत प्रताप सिंह, सुधीर सिंह, मनोज उपाध्याय, उमेश सिंह को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। बच्चों का व्हाट्सएप संदेश से ग्रुप में उत्साहवर्धन किया । आयोजक मंडल से आशीष कुमार श्रीवास्तव एसआरजी ने बताया कि जल्द ही सभी सफल प्रतिभागियों को जनपद मुख्यालय पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आमंत्रित करके मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
मैथ्स ओलंपियाड जनपद स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता जिसमें जनपद के 14 ब्लॉक और एक नगर क्षेत्र के लगभग 400 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा परिणाम निम्न प्रकार से रहे मैथ्स ओलंपियाड प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम निम्न प्रकार हैं। पल्लवी 20 अंक प्रथम स्थान जूनियर हाई स्कूल हरिहरपुर बनकटी ,सार्थक मिश्रा 19 अंक द्वितीय स्थान जूनियर हाई स्कूल परसिया विकास क्षेत्र रुधौली ,अमन शर्मा 19 अंक तृतीय स्थान जूनियर हाई स्कूल किशनपुर विकास क्षेत्र परशुरामपुर इसी क्रम में अंकिता 19 अंक चतुर्थ स्थान जूनियर हाई स्कूल समसपुर विकास क्षेत्र बस्ती सदर ,महिमा मिश्रा 19 अंक पांचवा स्थान जूनियर हाई स्कूल समसपुर विकास क्षेत्र बस्ती सदर
उमाशंकर यादव 19 अंक छठवां स्थान जूनियर हाई स्कूल जगदीशपुर विकास क्षेत्र परसरामपुर ,पारुल यादव 19 अंक सातवां स्थान जूनियर हाई स्कूल ईटई खजूरी विकास क्षेत्र परसरामपुर ,विशाल 19 अंक आठवां स्थान जूनियर हाई स्कूल नवली विकास क्षेत्र बहादुरपुर विनीता शर्मा 19 अंक नौवां स्थान जूनियर हाई स्कूल किशनपुर विकास क्षेत्र परसरामपुर अफसाना बानो दसवां स्थान जूनियर हाई स्कूल इमलिया विकास क्षेत्र विक्रमजोत राहुल 19 अंक ग्यारहवां स्थान जूनियर हाई स्कूल इमलिया विकास क्षेत्र विक्रमजोत विकास प्रजापति 19 अंक बारहवां स्थान जूनियर हाई स्कूल इमलिया विक्रमजोत ,रुखसाना 19 अंक तेरहवाँ स्थान जूनियर हाई स्कूल इमलिया विकास क्षेत्र विक्रमजोत रहे।
प्रतिकूल समय में बेसिक शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता के सफल संपादन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत ओझा गरिमा यादव अनीता तिवारी मुसाफिर सिंह पटेल रामकुमार सिंह अखिलेश सिंह प्रीति शुक्ला राम सुभाष वर्मा श्याम बिहारी तथा ए आर पी राकेश कुमार पांडे अविनाश शुक्ला राम शंकर पांडे संतोष कुमार पांडे रमेश शुक्ला अंबिका पांडे प्रदीप कुमार गिरजेश बहादुर सिंह उदय प्रताप सिंह प्रदीप कुमार जायसवाल जय प्रकाश चौधरी विजयलक्ष्मी राकेश चंद्र मिश्रा रमेश पांडे नरेंद्र द्विवेदी मनोज श्रीवास्तव आदि लोगों ने शुभकामनाएं दी।
About The Author
बस्ती। जनपद स्तरीय मैथ्स ओलंपियाड ऑनलाइन प्रतियोगिता में मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका…