एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष बने सुधीर

बस्ती । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र शाखा एन.एस.यू.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुन्दन की सहमति से सुधीर यादव को एन.एस.यू.आई. बस्ती का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
सुधीर यादव को एन.एस.यू.आई. का जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, आदित्य त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, विश्वनाथ चौधरी, रविन्द्र चौधरी, छोटेखान, अर्पित पाठक, योगेश प्रताप सिंह, सुनील यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि निश्चित रूप से वे छात्र समस्याओं को मुखर ढंग से उठाने के साथ ही कांग्रेस के नीति, कार्यक्रम से छात्रों को जोड़ेंगे।
—
इसे भी पढ़े
दुबौलिया ब्लॉक प्रमुख गीता यादव ने मिष्ठान के साथ दी दीपावली की शुभकामनाएं
दुबौलिया, बस्ती। दुबौलिया ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख गीता यादव ने लोगों को दीपावली की शुभकामना देते हुए मिष्ठान का वितरण किया।
ब्लॉक प्रमुख गीता यादव ने ब्लॉक के सभी कर्मचारियों, पत्रकारों, ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पचायत सदस्यों को दीपावली की शुभकामना देते कहा दीपावली का त्योहार लोग शांतिपूर्ण ढंग व कोविड में दिए गये दिशा निर्देशों के साथ मनाएं। हमारी सभी के प्रति शुभकामना है कि दीपावली का त्योहार लोगों के घरों में खुशियां लेकर आये और सुख समृद्वि के साथ मॉ लक्ष्मी जी कृपा बनी रहे। इसे बाद उन्होने ने मिष्ठान का वितरण किया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश यादव, पत्रकार कृष्णदत्त दूबे, आनन्द शुक्ल, विनय पाठक, सुनील उपाध्याय, सोनू पांडेय,ग्राम प्रधान राम नरायन यादव सहित लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़े
प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया ने यातायात नियमों एवं मिशन शक्ति के प्रति किया जागरूक
दुबौलिया, बस्ती। दुबौलिया कस्बे में स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों व मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं बताया आप लोग हमेशा अपने बायें चलना चाहिए शराब पीकर गाड़ी न चलाएं वही बच्चों और बुजुर्गों को रोड क्रॉसिंग पहले करने दे। हमेशा लाल बत्ती हरा वापी ले बत्ती के बारे में जानकारी लेकर सड़क को पार करें। उन्होंने महिला मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी देते कहा संकट के समय 112, 1090,102,108 नम्बरों का सहारा ले सकती है।
इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल सिंह, विद्यालय के आज्ञाराम यादव, कुलदीप वर्मा, संतोष कुमार, पंकज, अरुण, अनूप सिंह के साथ तमाम लोग उपस्थित रहे।
About The Author
बस्ती । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र शाखा एन.एस.यू.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुन्दन की…