एक सामान्य किसान परिवार के बेटे को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सिर्फ भाजपा में ही संभव : हरीश द्विवेदी

Google News
एक सामान्य किसान परिवार के बेटे को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सिर्फ भाजपा में ही संभव : हरीश द्विवेदी

बस्ती। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव हरीश द्विवेदी का भाजपा के जिलाधयक्ष महेश शुक्ल द्वारा हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ भब्य स्वागत किया गया। सांसद हरीश द्विवेदी ने अटल बिहारी वाजपेयी आडिटोरियम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

ऐतिहासिक स्वागत से गदगद दिखे सांसद हरीश द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार किया प्रकट किया।

 

नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि बस्ती के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। हम सबको पार्टी को और मजबूत करके अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतया निर्वहन करना है।

एक सामान्य किसान परिवार के बेटे को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।

कृषि सुधार कानून किसानों के लिए ऐतिहासिक साबित होंगे।

विपक्षी दल किसानों को हमेशा ही बंधन में रखना चाहते हैं। इसीलिए वे कानून का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि

सभी कार्यकर्ता किसानों के बीच जाकर उन्हें कानून के बारे में बताए। कानून बनने के बाद भी न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म नहीं होगा। विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस, बसपा, सपा किसानों को केवल बरगला रहीं हैं। विपक्षी दलों के पास अब कोई मुद्दा नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि 370 हटाया जाए हमारी सरकार ने 370 हटाया। हमारी सरकार ने ट्रिपल तलाक कानून लाया। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट से चल रहे राम मंदिर के फैसले को लेकर उनसे अपील की- कि इसमें जल्द से जल्द फैसला दिया जाए और ऐतिहासिक फैसला आया।राम मंदिर का शिलान्यास भी हो चुका है इसलिए विपक्षी बरगला गए हैं उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए यह विपक्षी पार्टी के लोग जनता को और किसानों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए संगठन एवं समाज हित में कार्य करने की अपील किया।

 

Tags:

About The Author

बस्ती। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव हरीश द्विवेदी का भाजपा के जिलाधयक्ष महेश शुक्ल द्वारा…

Related Posts

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान