एंटी कोरोना टाक्स फोर्स छावनी में प्रवासियों की सेवा जारी

छावनी बस्ती। समूचे देश में केैली कोविड -19 से जूझ रहा है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वही एंटी कोरोना टास्क फोर्स की टीम लगातार प्रवासियों की सेवा करने में जुटी है। टीम सुबह से शाम तक लोगों की सेवा करने में अपना योगदान दे रही है।
लॉकडाउन में विभिन्न प्रदेशों से लोगों का अपने गांव आने का सिलसिला जारी है। बाहर आ रहे प्रवासी श्रमिकों को छावनी में एंटी कोरोना टाक्स फोर्स की टीम भोजन पानी फल बिस्किट वितरित कर रही है। जिला प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि टीम लगातार लोगों की सेवा में मेहनतों के साथ जुटकर कार्य कर रही है। भूखे प्यासे बाहर से आ रहे लोगों के लिए सेवा भाव से कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सुशील सोनी विराट , देवेन्द्र सिंह, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ विक्रमजोत अपनी टीम के साथ राहत सामग्री का वितरण जारी है।
About The Author
छावनी बस्ती। समूचे देश में केैली कोविड -19 से जूझ रहा है। मरीजों की संख्या…