उद्योग व्यापार संगठन वायरलेस चौराहा कप्तानगंज में 51 सदस्यीय इकाई का हुआ गठन

राज नारायण यादव अध्यक्ष, राम लक्ष्य वर्मा महामंत्री, इरशाद अहमद कोषाध्यक्ष बने
51 सदस्यीय इकाई का हुआ गठन
कप्तानगंज,बस्ती।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन वायरलेस चौराहा कप्तानगंज में संगठन के मंडल अध्यक्ष जगदीश अग्रहरि की उपस्थिति में संगठन का का विस्तार करते हुए गठन किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की सदस्यता दिलाया गया।
संगठन में राज नारायण यादव अध्यक्ष, राम लक्ष्य वर्मा महामंत्री, इरशाद अहमद कोषाध्यक्ष, डॉक्टर महेश गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदंबा प्रसाद कसौधन मुख्य संरक्षक, शंकर गुप्ता मीडिया_प्रभारी, राधेश्याम कसौधन संरक्षक,उपाध्यक्ष विजय पाल उर्फ वीरे, बाबूलाल,जगदीश प्रसाद तिवारी, रवि प्रकाश गुप्ता मंत्री लियाकत अली खान, विनय कसौधान, शिवम सोनी, संदीप मणि, सुनील कसौधन संगठन मंत्री बबलू जायसवाल, आशिक हुसैन, राम चेत गुप्ता,दिनेश कुमार,मुकद्दर अली सहित 51 सदस्यीय इकाई का गठन किया गया।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संगठन के मंडल अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रहरि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की सदस्यता दिलाते हुए व्यापारी एकता पर बल दिया और कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसकी जो भी लड़ाई लड़नी होगी उसको पूरा व्यापार संगठन लड़ेगा।
इस अवसर पर ध्रुव कसौधन, डिंकल मद्धेशिया, राम कुमार गुप्ता, मोहित अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में जिले के पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।
About The Author
राज नारायण यादव अध्यक्ष, राम लक्ष्य वर्मा महामंत्री, इरशाद अहमद कोषाध्यक्ष बने 51 सदस्यीय…