आनन्द राजपाल अध्यक्ष व सूर्य कुमार शुक्ला महामंत्री निर्वाचित

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का पुनर्गठन
शहर में सुनील गुप्ता अध्यक्ष व संजय अग्रहरी महामंत्री निर्वाचित
बस्ती। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने नई जिला व नगर कार्यकारिणी घोषित किया है। स्टेशन रोड स्थित एक होटल के सभागर में आयोजित भव्य समारोह में नये पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। जिलाध्यक्ष ने सभी को उनकी जिम्मेदारियां बताते हुये सांगठनिक मजबूती और व्यापारी हितों को प्राथमिकता में रखने का संदेश दिया।
नई जिला कार्यकारिणी में सूर्यकुमार शुक्ल को जिला महामंत्री, सरदार रविन्द्रपाल सिंह ‘जल्लू’ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अदालत प्रसाद, मनोज गुप्ता व धर्मेन्द्र चौरसिया को उपाध्यक्ष, प्रहलाद मोदी को वरिष्ठ मंत्री एवं अशोक श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही सुनील कुमार गुप्ता को नगर अध्यक्ष, संजय अग्रहरि को नगर महामंत्री बनाया गया है। अर्जित कसौधन को युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। घोषित पदाधिकारियों से अपेक्षा की गयी है कि वे एक माह के भीतर अपनी पूरी कार्यकारिणी घोषित कर व्यापारियों के हित में कार्य करें।
जिला महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार रविन्द्रपाल सिंह ‘जल्लू’ ने कहा एकजुटता ही व्यापारी संगठनों की जान है। इसके अभाव में ताकत क्षेण हो जाती है और संगठन बेहद कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में एकजुटता से ही अपने अधिकार हासिल किये जा सकते हैं और व्यापारियों का स्वाभिमान सुरक्षित रखा जा सकता है। मो. आलम ने कहा सांगठनिक मजबूती से हम सबकुछ हासिल करते हैं जो एक व्यापारी को चाहिये। नई कार्यकारिणी इस दिशा में सकारात्मक प्रयास करेगी।
बैठक में हिमाशु गुप्ता, शक्ति गुप्ता, अतुल शुक्ला, शिवेन्द्र यादव, अजय चौरसिया, आलोक गुप्ता, विनोद अग्रहरि, राजेश तिवारी, मो. इस्माइल, बैजनाथ अग्रहरि, अजय चौरसिया, बद्री, लाजी सिंह, बृजमंगलदेव बरनवाल, ऋषभ गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अनमोल यादव, सौरभ कसौधन, सचिन कसौधन, नागेन्द्र मिश्रा, हरिश्चन्द्र गुप्ता, रामकिशोर साहू, अतुल कुमार सोनी, नबी अहमद, अयोध्या प्रसाद, हरिश्चन्द्र पटवा, अमन जायसवाल सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
About The Author
बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का पुनर्गठन शहर में सुनील गुप्ता अध्यक्ष व संजय अग्रहरी…