आज गुरु और शनि की युक्ति खराब, कर्क वालों का भाग्यवश कुछ अच्छा हो सकता है, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 25 नवंबर: आज गुरु और शनि की युक्ति खराब, कर्क वालों का भाग्यवश कुछ अच्छा हो सकता है, जानें अन्य राशियों का हाल
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
संपर्क सूत्र नंबर9628203064.8948895542
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। बुध और शुक्र तुला राशि में हैं। सूर्य और केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में गुरु और शनि हैं। मीन राशि में चंद्रमा और मंगल विराजमान हैं। शुक्र स्वग्रही, बुध मित्रक्षेत्री, सूर्य मित्रक्षेत्री लेकिन केतु के साथ हैं। शनि स्वग्रही लेकिन नीच के गुरु के साथ हैं। मंगल और चंद्रमा की अच्छी युक्ति बन रही है। युग्म में सारे ग्रह बैठे हैं। सिर्फ केतु अलग हैं। अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी। बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। गुरु और शनि की युक्ति अत्यंत खराब है। सभी लोग अपना बचाव जरूर रखें।
राशिफल–
मेष-खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में कमजोरी, उर्जा की कमी महसूस करेंगे। मानसिक रूप से थोड़ा चिड़चिड़े हो सकते हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यवसायिक स्थिति आपकी करीब-करीब ठीक है। सूर्यदेव को जल देते रहें। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ-रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा है। मसूर की दाल दान करें।
कर्क-भाग्यवश कुछ अच्छा हो सकता है। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार सब निखरता दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह-परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार ठीक-ठाक, प्रेम ठीक चल रहा है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
कन्या-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। आनंद की प्राप्ति होगी। रंगीन बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ अद्भुत है। चने की दाल दान करें।
तुला-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। उनकी एक नहीं चलेगी। वे स्वयं नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अद्भुत है। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। सोच समझकर निर्णय लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। स्वास्थ्य अच्छा ,प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें।
धनु-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी सम्भव है। घर में कुछ उत्सव सम्भव है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा,व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
मकर-पराक्रमी बने रहेंगे। भाइयों-मित्रों का साथ होगा। किसी भी कार्य को आप सफलतापूर्वक कर डालेंगे। स्वास्थ्य ठीकठाक है। प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत सही चल रहे हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
कुंभ-रुपए-पैसे का आवक बना रहेगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि, धन में वृद्धि, स्वास्थ्य,व्यापार और प्रेम अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
मीन-आपका कद बढ़ रहा है। दिनोंदिन निखरते जा रहे हैं। चाहे वो प्रेम हो, व्यापार हो या स्वास्थ्य हो। सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
?श्री गणेशाय नम:?
? दैनिक पंचांग ?
☀ 25 – Nov – 2020
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
? तिथि एकादशी 29:12:12
? नक्षत्र उत्तराभाद्रपद 18:20:33
? करण :
वणिज 15:56:30
विष्टि 29:12:12
? पक्ष शुक्ल
? योग सिद्धि पूर्ण रात्रि
? वार बुधवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
? सूर्योदय 06:52:02
? चन्द्रोदय 14:46:00
? चन्द्र राशि मीन
? सूर्यास्त 17:24:17
? चन्द्रास्त 27:06:00
? ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
? शक सम्वत 1942 शार्वरी
? कलि सम्वत 5122
? दिन काल 10:32:14
? विक्रम सम्वत 2077
? मास अमांत कार्तिक
? मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
? अभिजित कोई नहीं
☀ अशुभ समय
? दुष्टमुहूर्त 11:47:05 – 12:29:14
? कंटक 15:59:59 – 16:42:08
? यमघण्ट 08:58:29 – 09:40:38
? राहु काल 12:08:10 – 13:27:11
? कुलिक 11:47:05 – 12:29:14
? कालवेला या अर्द्धयाम 07:34:11 – 08:16:20
? यमगण्ड 08:11:04 – 09:30:06
? गुलिक काल 10:49:08 – 12:08:10
☀ दिशा शूल
? दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
? अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
? वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
About The Author
राशिफल 25 नवंबर: आज गुरु और शनि की युक्ति खराब, कर्क वालों का भाग्यवश कुछ…