आज कन्या राशिवालों के लिए स्थिति भाग्यवर्धक और मिथुन राशिवाले रहेंगे भयभीत, जानें अन्य राशियों का हाल

मंगल के प्रभाव से मिलता है जीवन में भूमि भवन वाहन आइए करें मंगल देवता को प्रसन्न है मंगल स्त्रोत का 108 पाठ करने से दूर होते हैं सारे दुख
#ज्योतिषकेंद्र
जन्म #कुंडली से जाने #धनयोग
आपके भाग्य में ग्रहों की #दशा, #अंतर्दशा में कितना धन
प्राप्त होगा।जाने अपने #कुंडली के ग्रहों की दशा से।
संपर्क करें #ज्योतिष केंद्र #महारानी होटल निकट पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिष पीठ कार्यालय कुंडली #परामर्श और उपाय जानने हेतु।
#पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती,उत्तर प्रदेश
सम्पर्क सूत्र-9628203064.8948895542
राशिफल 3 नवंबर 2020: आज कन्या राशिवालों के लिए स्थिति भाग्यवर्धक और मिथुन राशिवाले रहेंगे भयभीत, जानें अन्य राशियों का हाल
ग्रहों की स्थिति-चंद्रमा और राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र कन्या राशि में हैं। सूर्य और बुध तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं और मंगल मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति थोड़ी खराब बनी हुई है। चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग चल रहा है। शुक्र और सूर्य नीच के हैं। बुध और मंगल वक्री हैं। ये खराब स्थितियां हैं। अच्छी स्थिति में गुरु और शनि का स्वग्रही होना जनमानस को संबल दे रहा है।
राशिफल-
मेष-अपने स्वास्थ्य, प्रेम, निर्णय लेने की क्षमता और बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। व्यवसायिक स्तर पर आप सही चलते रहेंगे। भाग्य भी साथ देगा आपका लेकिन थोड़ा एहतियात बरतें। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ-आप निगेटिव और पॉजीटिव दोनों बने रहेंगे। कभी-कभी बहुत उर्जावान महसूस करेंगे। कभी बिल्कुल उर्जा नहीं है ऐसा फील करेंगे। स्वास्थ्य और प्रेम दोनों ही मध्यम चल रहा है। अपनी सेहत पर ध्यान दें। व्यवसायिक स्थिति आपकी सही चलती रहेगी। कोई दिक्कत की बात नहीं रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन-चिंतित रहेंगे। अनायास भयभीत रहेगा आपका मन। स्वास्थ्य भी मध्यम है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। थोड़ा बचकर पार करें। व्यवसायिक स्तर पर सही चलते रहेंगे। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क-आर्थिक मामलों में स्थिति सही रहेगी। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में कष्ट की आशंका है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब मध्यम चल रहा है। अवसाद से बचें। बजरंग बली की शरण में बने रहें। हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। प्रारम्भिक दौर में थोड़ा खराब महसूस करेंगे। ऐसा लगेगा कि यह नुकसानदेह है। आगे चलकर यह फायदेमंद साबित होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी चल रही है। सूर्यदेव को जल दें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-स्थिति भाग्यवर्धक है। लेकिन समय-समय पर भाग्य में रोड़े भी अटकेंगे। आपको ऐसा लगेगा कि सब कुछ रुक गया है लेकिन ऐसा होगा नहीं। आप सही चलते रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक तौर पर आप सही चल रहे हैं। कोई परेशानी की बात नहीं है। काली वस्तु पास रखें। पीली वस्तु का कोई भी दान करें।
तुला-चोट लगने का डर है। थोड़ी परेशानी का समय है। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल लगेंगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक तौर पर सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में अचानक परेशानी आ सकती है। थोड़ा बचकर पार करें।उदर रोग आपको परेशान करेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव बना रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
धनु-विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ काम डिस्टर्बेंस के साथ चलता रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।
मकर-संतान पक्ष से कुछ खराब समाचार मिल सकता है। प्रेम में उलझ सकते हैं। व्यापारिक स्थिति में थोड़ी परेशानी हो सकती है। थोड़ा बचकर पार करें। बस एक-दो दिन की बात है। उसके बाद सब ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य ठीक चल रहा है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। मां काली की शरण में बने रहें।
कुंभ-घर में नकारात्मक उर्जा का संचार हो रहा है। घरेलू चीजों को कूल होकर निपटाएं। अभी भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर विचार न करें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। गणेश जी की वंदना करते रहें। लाल वस्तु का दान करें।
मीन-आत्मबल बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। रोजी रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। न थकने वाली यात्रा पर निकल रहे हैं। सब ठीक दिख रहा है। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम दिख रही है। काली वस्तु का दान करें।
?श्री गणेशाय नम:?
? दैनिक पंचांग ?
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
? तिथि तृतीया 27:27:02
? नक्षत्र रोहिणी 26:30:25
? करण :
वणिज 14:23:51
विष्टि 27:27:02
? पक्ष कृष्ण
? योग परिघ पूर्ण रात्रि
? वार मंगलवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
? सूर्योदय 06:34:53
? चन्द्रोदय 19:27:59
? चन्द्र राशि वृषभ
? सूर्यास्त 17:34:09
? चन्द्रास्त 08:43:59
? ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
? शक सम्वत 1942 शार्वरी
? कलि सम्वत 5122
? दिन काल 10:59:16
? विक्रम सम्वत 2077
? मास अमांत आश्विन
? मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
? अभिजित 11:42:32 – 12:26:30
☀ अशुभ समय
? दुष्टमुहूर्त 08:46:44 – 09:30:41
? कंटक 07:18:50 – 08:02:47
? यमघण्ट 10:14:38 – 10:58:35
? राहु काल 14:49:20 – 16:11:45
? कुलिक 13:10:27 – 13:54:24
? कालवेला या अर्द्धयाम 08:46:44 – 09:30:41
? यमगण्ड 09:19:42 – 10:42:06
? गुलिक काल 12:04:31 – 13:26:56
☀ दिशा शूल
? दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
? अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
? वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
About The Author
मंगल के प्रभाव से मिलता है जीवन में भूमि भवन वाहन आइए करें मंगल देवता…