आंधी के साथ सुबह झमाझम बरसात से किसानों के होश उड़े

मौसम का कहर
कलवारी बस्ती। शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे से आंधी के साथ झमाझम बरसात होने से किसानों के होश उड़ गये है। किसानों का कहना है कि झमाझम बरसात होने से गेंहू की फसल भींग गई है। गेंहू का बोझ खोलकर सुखा कर मड़ाई की तैयारी कर रहे थे कि सुबह से झमाझम बरसात ने मुसीबत बढ़ा दी है।
शुक्रवार की सुबह से आंधी के साथ बरसात होने से किसानों की उमींदों पर एक बार फिर पानी फिर गया है। पिछ्ले दिनों बरसात होने से गेंहू की फसल भींग गई थी। उसे सुखाकर मड़ाई की तैयारी कर रहे थे कि सुबह आंधी के साथ बरसात से दिक्कते खड़ी हो गई है।
किसानों का कहना है कि बरसात ने गेंहू की फसल की उर्मीदों पर पानी फेर दिया है। भीषण बरसात होने से गेंहू की फसल की मड़ाई अब नही हो पायेगी और वही अब गेंहू की फसल कटने के बाद भींगने से अंकुरित होने लगी। इस बरसात को लेकर किसानों के होश उड़ गये है।
About The Author
मौसम का कहरकलवारी बस्ती। शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे से आंधी के साथ झमाझम…