अभिनेता विमल पाण्डेय के भोजपुरी फिल्म “बलम मोरा रंग रसिया” की शूटिंग हुई शुरू

Google News
अभिनेता विमल पाण्डेय के भोजपुरी फिल्म “बलम मोरा रंग रसिया” की शूटिंग हुई शुरू

 

बस्ती। भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता विमल पाण्डेय भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में शुमार होते जा रहे हैं। यही कारण है की उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। उनके एक फिल्म की शूटिंग ख़त्म नहीं होती है की दूसरी शुरू हो जाती है। इसी कड़ी में वह एक बार फिर एक नए फिल्म में धमाल मचाते नजर आनें वाले हैं। इस फिल्म का नाम है “बलम मोरा रंग रसिया”। जिसकी शूटिंग का मुहूर्त शुक्रवार को विधिविधान से किया गया।
इस फिल्म में जहां विमल पांडेय लीड रोल में नजर आयेंगे वहीं उनके साथ दीपक दिलदार, अवंतिका यादव, साधना यादव, विनोद मिश्रा, संजय वर्मा, सन्जू सोलंकी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। माँ पितांबरा फिल्म क्रिएशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता पीएन सिंह हैं और निर्देशन की जिम्मेदारी धीरज तिवारी संभाल रहे हैं। फिल्म का गीत शेखर मधुर, धीरज तिवारी, राजेश मिश्रा, सोनू सुधाकर, अमर विदेशी का है और संगीत अमन श्लोक नें दिया है। फिल्म के छायाकन की जिम्मेदारी सम्राट सिंह संभाल रहे हैं और कोरियोग्राफर महेश आचार्य हैं।
इस फिल्म में फाईट मास्टर की जिम्मेदारी प्रदीप प्रदीप खड़का निभा रहे हैं, जबकि प्रचारक आर्यन पांडेय हैं। इस फिल्म मे विमल पाण्डेय के अपोजिट अवंतिका को रखा गया है। जिनके साथ वह रोमांस का तड़का लगाते नजर आएंगे वहीं दीपक दिलदार के अपोजिट अभिनेत्री साधना नजर आने वाली हैं।

महराजगंज के रहने वाले हैं विमल
इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे विमल पाण्डेय मूल रूप से पूर्वांचल के नेपाल से सटे महराजगंज जिले के रहने वाले हैं। भोजपुरी सिने जगत में बहुत ही कम समय में अपनी पहचान बनाने वाले विमल पाण्डेय ने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत एक वीडियो एलबम से की थी। इस वीडियो एलबम में इनके अभिनय को लोगों नें इतना पसंद किया की उनके पास एकाएक फिल्मों के ऑफर आने शुरू हो गये। म्यूजिक एल्बम चांद अजोरा में इन उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था इसके बाद उन्होंने फिल्म दिलवर में किये अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। हाल ही में उन्होंने निर्देशक प्रकाश आनंद के भोजपुरी फिल्म ‘दिल धड़के तोहरे नाम से’ के लिए बतौर नायक साइन किया है। इसके पहले उन्होंने ‘दिल दिया है जान भी देंगे’, ‘मैं हूँ मजनू तेरा’, हमरे मरद के मेहरारू’ और ‘हीरा बाबू एम बी बी एस में भी अपना काम पूरा किया है

Tags:

About The Author

  बस्ती। भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता विमल पाण्डेय भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त…

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान