अज्ञात कारणों से लगी आग से रिहायशी छप्पर जलकर राख

दुबौलिया बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के पूरे ओरी राय गांव में बीती रात एक रिहायशी झोंपड़ी में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार पूरे ओरी राय गांव निवासी नीम सोनकर के रिहायशी छप्पर के मकान मे करीब दो बजे रात को आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे छप्पर मे फैल गई। जिस से छप्पर मे रखा गेहू, धान, कपडा, साइकिल व छप्पर मे बधी बकरी व उसके तीन बच्चे जल गये। ग्रामीणों के कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लोगों ने बताया कि आग की घटना से काफी नुकसान हो गया। परिवार मे पास कुछ भी नही बचा है।
घटना की सूचना पर हल्का लेखपालों दीन दयाल श्रीवास्तव ने छति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजा।
इसे भी पढ़े
दुबौलिया ब्लॉक प्रमुख गीता यादव ने मिष्ठान के साथ दी दीपावली की शुभकामनाएं
दुबौलिया, बस्ती। दुबौलिया ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख गीता यादव ने लोगों को दीपावली की शुभकामना देते हुए मिष्ठान का वितरण किया।
ब्लॉक प्रमुख गीता यादव ने ब्लॉक के सभी कर्मचारियों, पत्रकारों, ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पचायत सदस्यों को दीपावली की शुभकामना देते कहा दीपावली का त्योहार लोग शांतिपूर्ण ढंग व कोविड में दिए गये दिशा निर्देशों के साथ मनाएं। हमारी सभी के प्रति शुभकामना है कि दीपावली का त्योहार लोगों के घरों में खुशियां लेकर आये और सुख समृद्वि के साथ मॉ लक्ष्मी जी कृपा बनी रहे। इसे बाद उन्होने ने मिष्ठान का वितरण किया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश यादव, पत्रकार कृष्णदत्त दूबे, आनन्द शुक्ल, विनय पाठक, सुनील उपाध्याय, सोनू पांडेय,ग्राम प्रधान राम नरायन यादव सहित लोग मौजूद रहे।
बस्ती की बड़ी खबर आप भी जाने
अमहट पुल पर अनियंत्रित कर रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिरी तीन की मौत दो घायल
जिले राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर कुवानो नदी के अमहट घाट पुल से अनियंत्रित कर रेलिंग तोड़ते हुए नदी के खाई में जा गिरी। बता दें अनियंत्रित कर रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिरी जिससे कार में सवार 5 लोगों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
कार नदी में गिरता देख राहगीरों ने नदी में कूदकर कार का शीशा तोड़कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। वहीं मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां पर तीन लोगों की मौत हो गई। दो का इलाज चल रहा है।
About The Author
दुबौलिया बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के पूरे ओरी राय गांव में बीती रात एक रिहायशी…