अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राम विनय वरिष्ठ महामंत्री, इन्द्रभुजा कोषाध्यक्ष, जयेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सौरभ बने युवा इकाई के नगर अध्यक्ष

Google News
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राम विनय वरिष्ठ महामंत्री, इन्द्रभुजा कोषाध्यक्ष, जयेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सौरभ बने युवा इकाई के नगर अध्यक्ष

 

बस्ती। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (उ.प्र.) का संगठन विस्तार स्थानीय मालवीय मार्ग पर होटल भव्या पैलेस में समारोह पूर्वक धूम धाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राम बिनय पाण्डेय को जिला वरिष्ठ महामंत्री, इन्द्र भुजा पाण्डेय कोषाध्यक्ष, जयेश सिंह मुन्ना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सौरभ दुबे को युवा इकाई का नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन की एकता और मजबूती पर बल देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संरक्षक मण्डल का भी गठन किया गया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (उ.प्र.) के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर मणि पाण्डेय ने संरक्षक मण्डल की घोषणा करते हुए बताया कि अखिलेश दूबे, राधवेन्द्र मिश्र ‘पट्टू’, राजीव गंभीर, राजन गुप्ता, गिरधारी लाल साहू, सुनील मिश्र, संजय मिश्र, योगेश भाटिया, सीपी मिश्र, अरूण गिरोत्रा, वीरेन्द्र त्रिपाठी, विवेक गिरोत्रा, अनिल रूंगटा, सतीस सिंघल, सुनील शुक्ल, पिन्टू सिंघल, अजय सोनी, विनोद शुक्ल एवं प्रमोद गाडिया को संरक्षक मनोनीत किया गया है।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (उ.प्र.) के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर मणि पाण्डेय, जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शुक्ल, जिला महामंत्री (संगठन) बृजेश सिंह मुन्ना राम विनय पाण्डेय, प्रमोद गाडिया, रमेश चन्द्र सिंह एवं नगर अध्यक्ष राजेश चित्रगुप्त आदि के द्वारा द्वीप प्रज्वलन और ‘वह शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्तव्य मार्ग पर डट जावें ईश प्रार्थना के साथ की गई। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री (संगठन) बृजेश सिंह ‘मुन्ना’ ने किया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (उ.प्र.) के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर मणि पाण्डेय ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कार्य करते हुए संगठन की प्रासंगिकता सदैव से महत्वपूर्ण है। व्यापारी वर्ग हमेशा ही दूसरों के लिए उपयोगी होने के बावजूद प्रायः ठगा सा महसूस करता है, जो आगे चलकर शोषण और उतपीड़न के रूप में सामने आता है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि व्यापारी स्वस्थ वातावरण में निश्चिन्त होकर अपना व्यवसाय करे, इसके लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (उ.प्र.) हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा है। संगठन में शक्ति है और व्यापारी राष्ट्र निर्माण की रीढ़ है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (उ.प्र.) के जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शुक्ल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के अभाव में व्यापारी वर्ग को तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ता है ऐसे में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (उ.प्र) ने हर छोटी-बड़ी बाजारों में संगठन को खड़ा किया है। श्री शुक्ल ने आह्वान किया कि व्यापारी किसी भी सूरत में कमजोर न महसूस करें। उन्होंने कहा कि व्यापारी उदार और सहनशील होता है परंतु कभी-कभी लोग इसे कमजोरी समझने की भूल कर बैठते हैं।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (उ.प्र.) मण्डल प्रभारी राधेश्याम कमलापुरी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए एक जुटता का आवाहन किया और सबका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जीवन बीमा निगम बस्ती के मुख्य प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह ने बीमा क्षेत्र को व्यापार का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि बीमा आज हर किसी की जरूरत हो गई है। यह व्यक्ति को पारिवारिक तौर पर दुःखद क्षणों में आत्म विश्वास पैदा करते हुए सुरक्षा का आभास कराता है श्री सिंह ने बस्ती के बीमा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए बताया कि बस्ती का जीवन बीमा निगम उप्र. एवं उत्तराखंड में प्रथम स्थान पर है।

कार्यक्रम में व्यापारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और संगठन को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान करते हुए किसी भी शोषण और उत्पीड़न का डटकर सामना करते हुए मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामचन्द्र शुक्ल, डा जितेन्द्र नाथ मिश्र, एसके सिंह , प्रदीप कुमार शुक्ल, प्रमोद मिश्र, इरसाद आलम, विनोद गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, अमरेश श्रीवास्तव, डा वीरेन्द्र त्रिपाठी, डा डीके गुप्ता, मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या प्रसाद कसौधन, राजन श्रीवास्तव, राम बाबू श्रीवास्तव, हरिओम प्रकाश लल्ला, डा एसके त्रिपाठी, पुनीत ओझा, राजेन्द्र श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी, प्रवीन चौधरी, शैलेष श्रीवास्तव, भूपेन्द्र चौधरी, एवं सर्वेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी नेता और व्यापारी उपस्थित रहे

Tags:

About The Author

  बस्ती। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (उ.प्र.) का संगठन विस्तार स्थानीय मालवीय मार्ग पर…

Related Posts

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान